Saturday, February 28, 2026
Homeछत्तीसगढ़मुख्यमंत्री ने पंडित गोविंद वल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री ने पंडित गोविंद वल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतन्त्रता सेनानी और वरिष्ठ राजनेता भारतरत्न पंडित गोविन्द वल्लभ पन्त की 07 मार्च को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय पंडित गोविंद वल्लभ पन्त के देश के लिए योगदान को याद करते हुए कहा कि पंडित गोविंद वल्लभ पंत भारत के चौथे गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री थे।

उन्होंने गृह मंत्री के रूप में भारत को भाषा के अनुसार राज्यों में विभक्त करने तथा हिन्दी को भारत की राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित करने में अपना अमूल्य योगदान दिया। पंत जी के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :- मंत्री ने दिए सख्त निर्देश लंबित आवेदनों का 15 दिन में निराकरण करें

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments