अजय श्रीवास्तव/ रायपुर| देश के पांच प्रदेशों में हालही में विधानसभा चुनाव सम्पन्न हुए| जिसमे तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली है| तो वही भारतीय कांग्रेस पार्टी को एक प्रदेश में जीत मिली है| एक राज्य में क्षेत्रीय पार्टी को जीत मिली है| तीन विधानसभा चुनाव में हार के बाद अब कांग्रेस पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी है । इसी कड़ी में नेशनल कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आदेश पर जनरल सेक्रेट्री के.सी. वेणुगोपाल ने एक आदेश सूची जारी कर दी है।

जारी सूची में पांच प्रमुख लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है| जारी लिस्ट में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी गई है, साथ ही राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सलमान खुर्शीद, मोहन प्रकाश मुकुल वासनिक इस टीम में शामिल किए गए हैं। पांच सदस्यीय राष्ट्रीय गठबंधन का प्रभार मुकुल वासनिक के हाथों सौंपा गया है।