Wednesday, May 14, 2025
HomeBlogमुख्यमंत्री का जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी

मुख्यमंत्री का जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी

अजय श्रीवास्तव/रायपुर| प्रदेश में होने वाली सबसे महत्वपूर्ण किसानों की धान फसल अधिकांश जिलों में पककर तैयार हो चुकी है, कहीं कहीं फसल की कटाई कर पूरी प्रक्रिया के बाद सहकारी समितियों में किसानों द्वारा बेचने ,के साथ बेची जा चुकी है। अधिकांश किसानों ने चुनाव रिजल्ट के बाद धान बेचने का मन बनाया है, लेकिन रुपयों की जरूरत के कारण कुछ किसान अपनी फसल धान खरीदी केन्द्रों पर ले आए हैं। मौसम विभाग के द्वारा जारी सूचना में बंगाल की खाड़ी में हो रही हलचल से प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश की संभावना व्यक्त की है|

आज सुबह से ही मौसम ने करवट ले लिया है आसमान में बादल छाए हुए हैं, ऐसे में मंडी में बेचने के लिए आयी धान खुले में रखने से उसके नुकसान होने की संभावना है। मौसम के करवट को लेकर प्रदेश के सीएम भूपेश बघेल ने सभी कलेक्टरों को धान की सुरक्षा करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने बारिश की संभावना को देखते हुए धान खरीदी केंदों में सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उपार्जन केन्द्रों में कैप कवर, ड्रेनेज सहित सभी जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सभी जिला कलक्टरों को केन्द्रों आवश्यक रूप से निरीक्षण का आदेश जारी किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

× How can I help you?