Sunday, January 18, 2026
Homeछत्तीसगढ़ऑनलाइन सट्टेबाजी को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने पीएम मोदी को लिखा...

ऑनलाइन सट्टेबाजी को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

रायपुर। छत्तीसग़ढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर ऑनलाइन सट्टेबाजी के अवैध कारोबार पर प्रतिबन्ध लगाने की मांग की है। मुख्यमंत्री बघेल ने पीएम मोदी को सट्टेबाजी (बेटिंग) रोकने के लिए इनसे जुड़े प्लेटफॉर्म वेब, एपीके, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम यूआरएल आदि पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

सीएम भूपेश बघेल ने पीएम मोदी से की केंद्रीय स्तर पर कार्रवाई की मांग

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ऑनलाइन बेटिंग के अवैध कारोबार से जुड़े प्लेटफार्म और वेबसाइट को प्रतिबंध लगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में लिखा कि बीते कई सालों से ऑनलाइन बेटिंग, गेमिंग के माध्यम से जुए और सट्टे के कारोबार में देश व्यापी विस्तार हुआ है। इसके संचालक विदेश से अवैध कारोबार का संचालन करते हैं। इस पर केंद्रीय स्तर पर कार्रवाई की जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें :- हाथी के पैरों तले फिर एक मानव के जीवन लीला समाप्त

सीएम भूपेश बघेल ने आगे लिखा है कि मार्च 2022 से अब तक 90 से अधिक आपराधिक प्रकरण इस संबंध में छत्तीसगढ़ पुलिस ने दर्ज किये हैं, जिनमें 450 से अधिक आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है, बैंक खातों में 16 करोड़ रुपये फ्रिज करवाये जा चुके हैं। छत्तीसगढ़ सरकार एवं राज्य की पुलिस द्वारा प्रारंभ से ही इस अवैध कारोबार के संबंध में कठोर कार्रवाई की जाती रही है, इस संबंध में विभिन्न अपराध दर्ज करके संलिप्त आरोपितों को पकड़ने तथा परिसंपत्तियों जब्त करने में भी सफलता प्राप्त की गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments