Sunday, April 20, 2025
Homeराजनीतिहसदेव के जंगल में हो रही पेड़ो की कटाई की जांच हेतु...

हसदेव के जंगल में हो रही पेड़ो की कटाई की जांच हेतु समिति गठित

रायपुर। सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत हसदेव अरण्य क्षेत्र में घाटबर्रा कोल परियोजना के तहत जिला प्रशासन एवं वन विभाग द्वारा 93 हेक्टेयर भूमि से लगभग 9 हजार से अधिक पेड़ों की कटाई प्रारंभ कर दिया गया है। हसदेव अरण्य बचाओ आंदोलनकारियों के खिलाफ पुलिसिया कार्यवाही कर गिरफ्तार किया जा रहा है। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पूर्व मंत्री प्रेमसाय सिंह के नेतृत्व में 8 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है।

हसदेव के जंगल में हो रही पेड़ो की कटाई की जांच हेतु समिति गठित
हसदेव के जंगल में हो रही पेड़ो की कटाई की जांच हेतु समिति गठित

समिति में पूर्व मंत्री प्रेमसाय सिंह संयोजक, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, डॉ. प्रीतम राम, भानूप्रताप सिंह, गुलाब कमरो, सफी अहमद, राकेश गुप्ता, भगवती राजवाड़े सदस्य है।

यह भी पढ़ें :- विष्णुदेव साय सरकार की संरक्षण में अडानी हसदेव अरण्य में जंगलों की कटाई कर रहा है : दीपक बैज

जांच समिति के सदस्यों को कहा गया है कि वे अविलंब प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर स्थानीय ग्रामवासियों व प्रशासन के अधिकारियों से भेंट एवं चर्चा कर प्रकरण वस्तुस्थिति से अवगत होकर प्रतिवेदन प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

× How can I help you?