Friday, March 21, 2025
Homeछत्तीसगढ़लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस जुटा रहा चंदा, कुछ ही घंटों में...

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस जुटा रहा चंदा, कुछ ही घंटों में इकठ्ठे हो गए तीन करोड़

नई दिल्ली। भले ही कांग्रेस मुक्त करने के कितने ही दावे किए जाएं लेकिन जिन लोगों के मन में कांग्रेस है वो पार्टी को पोषित करने में कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसकी बानगी कांग्रेस की 138वीं वर्षगांठ पर देखने को मिल रही है। इस मौके पर शुरु किए गए राष्ट्रव्यापी क्राउडफंडिंग अभियान डोनेट फॉर देश से लोग जुड़ रहे हैं। इस अभियान 138 रुपए का सहयोग मांगा गया है। जिसके परिणामस्वरुप 48 घंटों के भीतर 3 करोड़ रुपये इकट्ठा हुए हैं। अभी तक करीब 1,13,000 लोगों ने दान दिया है।

138वीं वर्षगांठ मना रही कांग्रेस पार्टी

एक रिपोर्ट में पार्टी सूत्रों के हवाले से कहा कि अधिकांश दान करने वाले लोगों ने 138 रुपये का दान दिया है। केवल 32 लोगों ने 1.38 लाख रुपये का दान दिया है। कांग्रेस पार्टी अपनी 138वीं वर्षगांठ मना रही है। एक वरिष्ठ नेता ने बताया, दान देने वालों में अधिकांश 138 रुपये दिए हैं। केवल 32 लोगों ने 1 लाख 38 हजार रुपये का दान दिया है। 626 लोगों ने 13,000 रुपये और 680 रुपये का दान दिया है।1.38 लाख रुपये दान करने वाले नेताओं में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, अशोक गहलोत, सीपी जोशी, निरंजन पटनायक, सुशील कुमार शिंदे, टीएस सिंह देव, जयराम रमेश और पवन खेड़ा जैसे नेता शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, 11 लाख से अधिक लोगों ने पोर्टल पर विजिट किया। इस साइट को 20,000 से अधिक बॉट हमलों का सामना करना पड़ा। आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस को सबसे अधिक महाराष्ट्र (56 लाख रुपये) से दान मिले हैं। इसके बाद राजस्थान (26 लाख रुपये), दिल्ली (20 लाख रुपये), उत्तर प्रदेश (19 लाख रुपये) और कर्नाटक (18 लाख रुपये) का नंबर आता है।कांग्रेस सूत्रों ने खुलासा किया कि 81 प्रतिशत ने यूपीआई के माध्यम से दान दिया है। लगभग 8 प्रतिशत ने क्रेडिट कार्ड के माध्यम से योगदान दिया। दान करने वालों में सबसे अधिक बिहार से हैं। हालांकि उनकी राशि कम है।

यह भी पढ़ें :- बस्तर में फिर एक बार नक्सलियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़…

बता दें की कांग्रेस पार्टी अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए संपन्न लोगों से फंडिंग को बढ़ावा देने के लिए राज्य के नेताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राज्यों में केंद्रीय पर्यवेक्षकों को भेजेगी। इसी तरह, देश भर के प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में प्रति बूथ कम से कम 10 लोगों तक पहुंचने के लिए घर-घर अभियान जल्द ही शुरू होगा। एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पहली बार कांग्रेस सार्वजनिक रैलियों के दौरान क्यूआर कोड के माध्यम से आम जनता से पैसे मांगेगी। दिलचस्प बात यह है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी भारत जोड़ो यात्रा के बाद अपनी बढ़ी हुई लोकप्रियता को सीधे भुनाने के लिए राहुल गांधी द्वारा हस्ताक्षर किए गए टी-शर्ट और टोपी जैसे सामान भी बेचेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

× How can I help you?