Tuesday, March 18, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयबिना पानी की मछली जैसी तड़प रही कांग्रेस- बृजमोहन

बिना पानी की मछली जैसी तड़प रही कांग्रेस- बृजमोहन

रायपुर। पूर्व मंत्री व वरिष्ठतम विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है। कांग्रेस में लगभग हर दिन पूर्व विधायक और चुनाव लड़ चुके प्रत्याशियों का इस्तीफा सामने आ रहा है। इस पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मुझे लगता है कि कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है। कांग्रेस ने सत्ता के लिए राज किया है, सेवा के लिए नहीं। वह परेशान हैं, हलाकान हैं। विधायक और पूर्व विधायकों को लग रहा है कि अब सरकार नहीं है तो हमारा जीवन कैसे चलेगा, इसलिए वह कांग्रेस से भाग रहे हैं।

आठ बार के विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर में मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि कांग्रेस के लोगों का शुरू से एक ही उद्देश्य रहा कि पैसा कैसे आए, वो हमेशा से एक ही बात पर लगे रहे कि पैसा आना चाहिए। वह चाहे किसी भी तरीके से आए। सभी नेताओं ने अपने-अपने जेब भर लिए हैं और कांग्रेस पार्टी को खाली कर दिया है।

बृजमोहन ने कहा कि कांग्रेस तो बिन पानी जैसे मछली तड़पती है, वैसे तड़प रही है। सरकार बने 15 दिन नहीं हुए हैं, उनकी बयानबाजी शुरू हो गई है, इंतजार करो कांग्रेस से सौ गुना ज्यादा अच्छा काम भाजपा की सरकार करके दिखाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

× How can I help you?