जगदलपुर। बस्तर संभाग के नारायणपुर जिला मुख्यालय में कांग्रेस नेता विक्रम बैस की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। नारायणपुर बखरुपारा में अज्ञात लोगों ने श्री बैस की हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। कांग्रेस नेता को बीच मोहल्ले में गोली मारी गई। विक्रम बैस ब्लाक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं मालक परिवहन संघ के सचिव थे। विक्रम बैस को अज्ञात लोगों ने तीन गोली मारी है। घटना 13 मई की है। अज्ञात अपराधियों ने नारायणपुर के बखरूपरा में युवा नेता बैस के सिर पर गोली मारी। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने 3 टीम बनाकर जांच शुरू कर दी है। श्री बैस की हत्या नक्सलियों ने की है या पेशेवर अपराधियों ने यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
नारायणपुर में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या
0
194
RELATED ARTICLES

