Monday, April 21, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयजापान में आये भूकंप के लगातार झटकों ने समंदर में सुनामी को...

जापान में आये भूकंप के लगातार झटकों ने समंदर में सुनामी को दिया न्यौता

अजय श्रीवास्तव /रायपुर। प्रकृति ने एक बार फिर विश्व के छोटे लेकिन अपनी विश्व प्रसिद्ध कार्य कुशलता और लगातार भूकंप के सको को सहन करने वाले देश जापान में फिर एक बार भूकंप ने अपना कर भर पाया है जिससे जापान देश के कुछ प्रांतों में सैंकड़ों मकानों के गिरने और सड़कों के पूरी तरह से उजाड़ने के साथ सैकड़ों की संख्या में घायल होने की सूचना है।

जापान में कल तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। खास बात यह थी कि वहां 3 घंटे में रुक-रुककर भूकंप के 30 झटके आए हैं। जिससे लोगों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है। इस घटना से अब तक चार लोगों की मौत की खबर है। कल आये भूकंप धरती से लगभग पांच हजार मीटर गहराई तक इसके कम्पन का केंद्र था। भूकंप से जापान की सड़कें पूरी तरह से खराब हो चुकी है। बैज्ञानिकों ने इतनी गहराई पर भूकंप के केन्द्र को देखते हुए जापान में सुनामी का भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। झटके से यहां हालत बदतर हो गया है लोग मलबे में फंस गए हैं, लगातार भूकम्पीय झटकों ने जापान के अनेक कस्बों में बिजली व्यवस्था भी चरमरा गई जिससे हजारों घरों की बिजली गुल हो गई है।

यह भी पढ़ें :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से रायपुर प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

कल आए भूकंप की विक्टर स्केल पर 7.5 आंकी गई है। अमेरिकी वैज्ञानिक भूकंप एजेंसी ने बताया है कि जापान द्वीप पर अब सुनामी का खतरा काफी हद तक टल गया है। लेकिन अभी भी जापान के समुद्र तट के कुछ क्षेत्रों में 1 मीटर से अधिक ऊंचाई की लहरें उठती दिख रहीं हैं। दरअसल, वहीं कल के भूकंप के बाद सुनामी आने का यह दावा हवाई स्थित प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने जारी किया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

× How can I help you?