Tuesday, March 25, 2025
Homeछत्तीसगढ़AAP की गारंटी की कॉपी कर रही हैं कांग्रेस-बीजेपी- अरविंद केजरीवाल

AAP की गारंटी की कॉपी कर रही हैं कांग्रेस-बीजेपी- अरविंद केजरीवाल

बस्तर में 'आप' का हल्ला बोल, जगदलपुर में दिल्ली-पंजाब के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की रैली। ऐतिहासिक लालबाग मैदान में बारिश में कुर्सी सिर पर रखकर हजारों लोगों ने सुना केजरीवाल का संबोधन। सरकार बनने के एक महीने के अंदर लागू होगा पेसा कानून , ग्राम सभा को मिलेंगे पूरे अधिकार- केजरीवाल इंडिया नाम से योजनाएं बनाने वाले ही इस नाम से घबराए- अरविंद केजरीवाल देश को वन नेशन वन इलेक्शन की जगह वन नेशन वन एजुकेशन वन स्वास्थ्य की जरूरत- केजरीवाल दिल्ली में तीन बार अप्रत्याशित जीत का मतलब कुछ तो देख रही जनता- केजरीवाल छत्तीसगढ़ की जनता को 'आप' की शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार की गारंटी- केजरीवाल ईमानदार सरकार चुनें छत्तीसगढ़ी जनता- भगवंत मान, मुख्यमंत्री, पंजाब 76 साल के इतिहास में किसी पार्टी ने नहीं की मुद्दों की राजनीति- भगवंत मान पैसों की कमी नहीं नियत में कमी- भगवंत मान

जगदलपुर। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज छत्तीसगढ़ दौरे पर बस्तर पहुंचे। जगदलपुर के ऐतिहासिक लालबाग मैदान में आयोजित रैली में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने महासभा की। जहां हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों को दोनों ने संबोधित किया। अरविंद केजरीवाल की सभा शुरू होने के बाद तेज बारिश होने लगी लेकिन लोग सिर पर कुर्सी रखकर केजरीवाल की सभा में मौजूद रहे।

AAP : आदिवासी समाज अब भी पिछड़ा हुआ

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने रैली संबोधन के दौरान कहा कि ‘AAP’ सरकार बनने के एक महीने के अंदर पेसा कानून लागू करेगी। 75 साल में सबकी तरक्की हो गई लेकिन आदिवासी समाज पिछड़ा हुआ है। सबकी नजर जल जंगल जमीन पर रहती है। सरकार बनने के एक महीने के अंदर पेसा कानून लागू किया जाएगा और ग्राम सभा को सभी अधिकार दिए जाएंगे।

वहीं, भाजपा को घेरते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश की 28 पार्टियों ने मिलकर इंडिया गठबंधन बनाया है। जिससे बीजेपी वाले बौखला गए हैं। 140 करोड़ लोगों का इंडिया है। इंडिया पर आपका पैतृक अधिकार नहीं है। इंडिया हमारे दिल में बसता है। भारत हमारे दिल में बसता है। किस-किस के दिल से इंडिया निकालोगे। साथ ही उन्होंने आई लव इंडिया और भारत माता की जय के नारे भी लगवाए।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन नहीं होना चाहिए बल्कि वन नेशन वन एजुकेशन होना चाहिए जैसी अमीर के बच्चों को शिक्षा मिलती है। वैसे ही गरीब के बच्चों को शिक्षा मिलनी चाहिए। किसानों, मजदूरों, आदिवासियों, दलितों को वैसी शिक्षा मिलनी चाहिए। वन नेशन वन स्वास्थ्य मिलना चाहिए। जैसा अमीरों को इलाज मिलता है। वैसे ही गरीबों को भी मिलना चाहिए। छत्तीसगढ़ वालों आप भी एक मौका ‘आप’ को देकर देखो। आप इन दोनों पार्टियों को भूल जाओगे।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम हिंदुस्तान से प्यार करते हैं। केजरीवाल ने बीजेपी को चैलेंज किया कि हिम्मत है तो इंडिया का नाम बदलकर दिखाए। पिछले साल तक डिजिटल इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, मेक इन इंडिया, स्कील इंडिया जैसे प्रोग्राम चलाते थे। अपोजिशन वालों ने इंडिया नाम रख लिया तो अब कह रहे हैं कि इंडिया का नाम बदलेंगे। उन्होंने कहा कि पहले दिल्ली और पंजाब के लोग दुखी थे। दिल्ली के लोगों ने दोनों पार्टी को हटाकर नई पार्टी को मौका दिया। पंजाब के लोगों को दिल्ली की खुशहाली समझ आई तो उन्होंने पंजाब में भी ‘आप’ को मौका दिया। उन्होंने कहा कि हमारी देखादेखी आजकल भाजपा-कांग्रेस वाले भी गारंटी दे रहे हैं, लेकिन केजरीवाल की गारंटी ही असली गारंटी है बाकी सब फर्जी है।

यह भी पढ़ें :- हार के भय से बौखलाई कांग्रेस प्रधानमंत्री पर गलत आरोप लगा रही है- ओपी चौधरी

गौरतलब है कि बस्तर संभााग के जगदलपुर स्थित लालबाग मैदान में आयोजित कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद संदीप पाठक, प्रदेश प्रभारी संजीव झा, प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष इंजि. आनंद प्रकाश मिरी समेत छत्तीसगढ़ के अन्य सभी वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

× How can I help you?