Monday, April 28, 2025
Homeछत्तीसगढ़G-20 में गूंजा ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ का...

G-20 में गूंजा ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ का नारा…

वर्षों पुरानी चुनौतियां हमसे अब नए समाधान मांग रहीं : पीएम मोदी

नई दिल्ली । भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने G-20 शिखर सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर कहा ‎कि वर्षों पुरानी चुनौतियां हमसे अब नए समाधान मांग रहीं हैं, इस‎लिए हम सब को इनका ‎मिलकर समाधान ढूंढना होगा। पीएम मोदी ने कहा यह समय हम सभी को एक साथ मिलकर चलने का है! इसलिए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास का मंत्र हम सभी के लिए मार्गदर्शक बन सकता है।

वर्षों पुरानी चुनौतियां हमसे अब नए समाधान मांग 
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में उथल-पुथल हो, नार्थ और साउथ का डिवाइड हो, ईस्ट और वेस्ट की दूरी हो, फूड, फ्यूल और फर्टिलाइजर का मैनेजमेंट हो, आतंकवाद और साइबर सिक्योरिटी हो, हेल्थ, एनर्जी और वॉटर सिक्योरिटी हो, वर्तमान के साथ ही आने वाली पीढ़ियों के लिए हमें इन चुनौतियों के ठोस समाधान की तरफ बढ़ना ही होगा। उन्होंने कहा ‎कि हमें मानव केन्द्रित दृष्टिकोण के साथ अपनी सभी जिम्मेदारियों को निभाते हुए आगे बढ़ना है। 21वीं सदी का ये समय पूरी दुनिया को नई दिशा दिखाने वाला और नई दिशा देने वाला एक महत्त्वपूर्ण समय है। ये वो समय है जब वर्षों पुरानी चुनौतियां हमसे नए समाधान मांग रही हैं।

विश्व में बहुत बड़ा संकट विश्वास के आभाव में आया
पीएम ने कहा कि कोविड-19 के बाद विश्व में एक बहुत बड़ा संकट विश्वास के आभाव का आया है। युद्ध ने इसको और गहरा किया है। जब हम कोविड को हरा सकते हैं, तो हम आपसी विश्वास में आए इस संकट पर भी विजय हासिल कर सकते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि ‘भारत की G-20 प्रेसीडेंसी देश के भीतर और देश के बाहर समावेश और सबका साथ का प्रतीक बन गई है। भारत में ये पीपुल्स G-20 बन गया है। करोड़ों भारतीय इससे जुड़े, देश के 60 से ज्यादा शहरों में 200 से ज्यादा बैठकें हुईं।

यह भी पढ़ें :- विधायक विकास उपाध्याय के खिलाफ ‘AAP’ का अनोखा प्रदर्शन

पीएम मोदी ने कहा कि सबका साथ की भावना से ही भारत ने प्रस्ताव रखा था कि अफ्रीकन यूनियन को G-20 की स्थायी सदस्यता दी जाए। मेरा विश्वास है कि इस प्रस्ताव पर हम सबकी सहमति है। मैं अफ्रीकन यूनियन के अध्यक्ष को जी-20 के स्थायी सदस्य के रूप में अपना स्थान ग्रहण करने के लिए आमंत्रित करता हूं। इसके बाद अफ्रीकी संघ (एयू) के अध्यक्ष अजाली असौमानी ने G-20 का स्थायी सदस्य बनने पर अपना स्थान ग्रहण किया। इससे पहले जी-20 समूह देशों के राष्ट्राध्यक्ष और प्रतिनिधियों के साथ ही वैश्विक संगठनों के मुखिया भी दिल्ली के प्रगति मैदान में G-20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम पहुंचे। जहां उनका स्वागत किया गया।

इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कुछ देर पहले ही मोरक्को में आए भूकंप से प्रभावित लोगों के प्रति में अपनी संवेदना प्रकट की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘हम प्रार्थना करते हैं कि सभी घायल लोग शीघ्र स्वस्थ हों। इस कठिन समय में पूरा विश्व समुदाय मोरक्को के साथ है। हम उन्हें हर संभव सहायता पहुंचाने के लिए तैयार हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

× How can I help you?