Thursday, April 23, 2026
Homeछत्तीसगढ़शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने किया हिंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के कैलेण्डर...

शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने किया हिंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के कैलेण्डर का विमोचन

रायपुर । स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज राजधानी रायपुर के संजय नगर स्थित हिन्द इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल के नवीन बहुरंगी कैलेण्डर का विमोचन किया। इस अवसर पर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बहुरंगी सचित्र कैलेण्डर के प्रकाशन पर स्कूल के प्रबंध समिति को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

वर्ष 2024 के इस नवीन कैलेण्डर में शाला की शैक्षणिक, संस्कृतिक, खेलकूद तथा अन्य गतिविधियों व कार्यक्रमों को सचित्र प्रदर्शित किया गया है। कैलेण्डर विमोचन के अवसर पर मिर्ज़ा एज़ाज बेग और हिंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के शिक्षकगण उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें :- सड़क सुरक्षा माह 2024 के आयोजन पर यातायात जनजागरूकता रथ किया गया रवाना

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments