Friday, January 23, 2026
Homeराजनीतिरायपुर संभाग के भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिनंदन समारोह कल इंडोर स्टेडियम में

रायपुर संभाग के भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिनंदन समारोह कल इंडोर स्टेडियम में

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में विजय, जनता के भरोसे और कार्यकर्ताओं की मेहनत से प्राप्त की है। भाजपा अपने देवतुल्य कार्यकर्ताओं के स्वागत के लिए कल इंडोर स्टेडियम रायपुर में अभिनंदन समारोह आयोजित कर रहा है।

मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री सभी मंत्रीगण करेंगे भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिनंदन

भाजपा रायपुर संभाग प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि कांग्रेस सरकार के आतंक और भय से लड़ते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनता तक केंद्र की मोदी सरकार की योजना व छत्तीसगढ़ में 15 साल के भाजपा सरकार की उपलब्धियां को लगातार पहुंचाया। कल उन्ही देवतुल्य कार्यकर्ताओं का अभिनंदन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, समस्त मंत्री गण, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सुबह 11:00 करेंगे।

यह भी पढ़ें :- मोदी जी की गारंटी के हर वायदे को करेंगे पूरा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments