खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज खैरागढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने खैरागढ़ से भाजपा प्रत्याशी विक्रांत सिंह के समर्थन में आमसभा को संबोधित किया।
आज @BJP4CGState के साथियों के साथ खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी श्री विक्रांत सिंह के समर्थन में आमसभा को संबोधित किया।
विशाल जनसमूह का दाऊ @bhupeshbaghel के विरुद्ध विशाल जनआक्रोश छत्तीसगढ़ से कांग्रेसी कुशासन को जड़ से समाप्त करके ही रहेगा क्योंकि हर जुबान पर एक… pic.twitter.com/qIVDgo8tF4
— Dr Raman Singh (@drramansingh) October 18, 2023
खैरागढ़ से भाजपा प्रत्याशी विक्रांत सिंह के नामांकन में भी हुए शामिल : रमन सिंह
जिसमें उन्होंने पिछले 15 साल के भाजपा शासनकाल में हुए खैरागढ़ समेत प्रदेश के विकास की बात की, साथ ही पिछले 5 साल की कांग्रेस सरकार की नाकामियों को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भी पूर्व सीएम ने जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही वे भाजपा प्रत्याशी विक्रांत सिंह के नामांकन में भी शामिल हुए।
यह भी पढ़ें :- कांग्रेस ने जारी किया 53 उम्मीदवारों का लिस्ट, पढ़ें किसको कहां से मिला टिकिट