अजय श्रीवास्तव /रायपुर/ प्रदेश में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के सुचारू परिचालन के लिए नियमित वाहन चेकिंग एवं प्रदेश में होने जा रहेविधानसभा चुनाव के मद्देनजर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने राजधानी में एक व्यक्ति को दो पहिया वाहन में लाखों रुपए की गैर दस्तावेज राशि को जप्त कर लिया है।
मामला है रायपुर के व्यस्ततम व्यापारिक क्षेत्र गोलबाजार थाने में पुलिस द्वारा नियमित रूप से होने वाली कार्यवाही के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को दोपहिया वाहन सवार व्यक्ति को रोककर वाहन मे रखे वैग में रखे सामान की जानकारी मांगने पर वह व्यक्ति बहाने बनाने लगा जिस पर पुलिस ने शक होने के बाद उसका बैक खोला गया |
वैग खोलने पर उसके अंदर से 500-500, के नोटों के बंडल में पुलिस ने 22 लाख रुपए की राशि बरामद कर ली है। पुलिस में उसे व्यक्ति से इस राशि के बारे में जानकारी मांगी तो उसने किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी कि वह इस राशि को कहां से लाकर कहां पहुंचाने जा रहा है| जिस पर पुलिस ने राशि के साथ पकड़े व्यक्ति की नगद राशि को धारा 102जा.फौ .के तहत् 22, लाख रुपए थाना गोलबाजार में जप्त करके इसकी सूचना आयकर विभाग को दे दी है।
राशि जप्ती होने वाले व्यक्ति का नाम – कारिया जसवंत कुमार हाल निवासी:- शिवकृपा बंगला के पास, सेक्टर 04, प्रोफेसर कॉलोनी, पुरानी बस्ती, रायपुर l
( स्थाई निवासी:- ग्राम रखियाल, थाना राखियाल, तहसील गांधीनगर, जिला गांधीनगर, (गुजरात) )