Tuesday, March 18, 2025
Homeछत्तीसगढ़मंत्री टंकराम वर्मा ने सभी श्रमिक भाई-बहनो को दी श्रमिक दिवस की...

मंत्री टंकराम वर्मा ने सभी श्रमिक भाई-बहनो को दी श्रमिक दिवस की शुभकामनाएँ

रायपुर/2024। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने ‘1मई श्रमिक दिवस’ के अवसर पर प्रदेश एवं देश के सभी श्रमिक भाई-बहनों को शुभकामनाएँ दी है। अपने बधाई सन्देश में टंकराम वर्मा ने कहा है कि किसी भी राष्ट्र के निर्माण में श्रमिकों की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण होती है। राष्ट्र का औद्योगिक विकास एवं उत्पादकता में वृद्धि मूलतः श्रमिकों की लगन, परिश्रम एवं कार्य कौशल पर निर्भर करती है।

उन्होंने ने आगे कहा है कि छत्तीसगढ़ की विष्णु सरकार श्रमिकों के संघर्ष की महत्ता को समझते हुए, उनकी क्षमताओं को विकसित करने व उनके अधिकारों की रक्षा करने के साथ-साथ उन्हें समृद्ध करने के लिए सतत प्रयासरत है। सभी श्रमिक साथियों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने हेतु भाजपा सरकार द्वारा कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।

मई दिवस के अवसर पर टंकराम वर्मा ने समस्त श्रमिक भाईयों, बहनों एवं उनके परिजनों के सुखमय भविष्य की कामना करते हुए सभी श्रमिक संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवी संगठनों से अपील की है कि वे श्रमिकों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में सहभागी बनें और श्रमिकों के शोषण को रोकने में छत्तीसगढ़ सरकार को सहयोग करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

× How can I help you?