अजय श्रीवास्तव|रायपुर| मध्य प्रदेश के निर्माण के बाद उसके अब तक के कार्यकाल समय में दूसरी बार महिला को मुख्य सचिव बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इसके पहले मध्यप्रदेश में निर्मला बुच को पहली महिला मुख्य सचिव होने का गौरव प्राप्त है। वर्ष 1988 बैंच की मध्य प्रदेश कैडर की आईएएस अधिकारी वीरा राणा को 1956 के बाद बनाए गए मध्य प्रदेश की दूसरी महिला मुख्य सचिव होने का सौभाग्य मिला है। वे आज प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के रिटायर्ड होने के बाद कल से अपना पदभार ग्रहण कर लेंगी। अगले वर्ष मार्च 2024 में वे रिटायर्ड होंगी।
आईएएस अधिकारी वीरा राणा ने विभाजित मध्य प्रदेश के समय वर्तमान छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 1998/99 अपने पुलिस अधीक्षक पति के साथ रायपुर जिले के अपर कमिश्नर अधिकारी पद पर अपनी सेवाएं दे चुकी है। आईएएस वीरा राणा के पति आईपीएस संजय राणा है जो इस समय मध्य प्रदेश में एडीजी जेल पद पर पदस्थ हैं।