नेशनल डेस्क | मध्यप्रदेश में नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा दे दिया हैं। राज्यपाल ने मोहन यादव को मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया गया है। राज्यपाल से मुलाकात के बाद शिवराज सिंह चौहान, मोहन यादव, वीडी शर्मा, नरेंद्र सिंह तोमर मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। जिसके बाद मंत्रिमंडल विस्तार और शपथ ग्रहण को लेकर मंथन शुरू हो गया है।
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री मोहन यादव 13 या 14 दिसंबर को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने के बाद उसी दिन शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा सकता है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में कार्यक्रम आयोजित हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के भी आने की सूचना है। बीजेपी शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी समारोह में आ सकते हैं। मध्यप्रदेश में फिलहाल मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर मंथन जारी है। जिसमें किन्हें मंत्री बनाया जा सकता है इसे लेकर चर्चा किया जा रहा है।