रायपुर। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने CWC की नई टीम का ऐलान कर दिया गया है। खड़गे ने अपनी टीम में अपने खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुके शशि थरूर और राजस्थान कांग्रेस के नेता सचिन पायलट को भी शामिल किया है। इसके अलावा गांधी परिवार के तीनों चेहरों को कांग्रेस कार्यसमिति में रखा गया है।
The Congress President Shri @kharge has constituted the Congress Working Committee.
Here is the list: pic.twitter.com/dwPdbtxvY5
— Congress (@INCIndia) August 20, 2023
इस टीम में खड़गे के बाद सोनिया गांधी और पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का नाम है। उसके बाद राहुल गांधी, अधीर रंजन चौधरी, एके एंटनी, अम्बिका सोनी, मीरा कुमार और दिग्विजय सिंह का नाम भी शामिल है. छग से मंत्री ताम्रध्वज साहू और फूलो देवी नेताम का नाम शामिल है।
छत्तीसगढ़ से जुड़े लोगों का नाम इस प्रकार हैं-
1 ताम्रध्वज साहू
2 फूलों देवी नेताम
3 कुमारी शैलेजा
4 राजीव शुक्ला