Monday, April 28, 2025
Homeछत्तीसगढ़पांच दिवसीय दौरे पर पंजाब के पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान…बस्तर संभाग...

पांच दिवसीय दौरे पर पंजाब के पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान…बस्तर संभाग के विधानसभा क्षेत्रों का करेंगे दौरा

कल रायपुर पहुंचेंगी पंजाब की पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान- ‘आप’ कार्यकर्ताओं से लेंगी विधानसभा चुनाव की तैयारी का जायजा- आप

रायपुर। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव अभियान में जुटी हुई है। प्रदेश में पार्टी आलाकमान के दौरे लगातार जारी हैं। बीते दिनों पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अमन अरोड़ा का छत्तीसगढ़ संपन्न हुआ। इसी क्रम में कल शनिवार (14 अक्टूबर 2023) को पंजाब की पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान अपने पांच दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचेंगी। इस दौरान वो प्रदेश के अलग-अलग जिलों के पार्टी कार्यक्रम में शामिल होंगी।

15 अक्टूबर को दंतेवाड़ा और चित्रकूट विधानसभा का करेंगी दौरा : अनमोल गगन मान

पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अमन अरोड़ा छत्तीसगढ़ के दौरे के बाद अब पंजाब की पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान अपने पांच दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचेंगी। ‘आप’ द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार अनमोल गगन मान इस दौरान प्रदेश के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव में पार्टी की तैयारियों का जायजा लेंगी। साथ ही पार्टी द्वारा प्रदेश के अलग-अलग जिलों में प्रस्तावित कार्यक्रमों में भी वो शिरकत करेंगी।

यह भी पढ़ें :- नहीं रहे जाने-माने पत्रकार सच्चिदानंद मूर्ति, सीएम भूपेश बघेल ने जताया शोक

आम आदमी पार्टी द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार अनमोल गगन मान 15 अक्टूबर को दंतेवाड़ा और चित्रकूट विधानसभा का दौरा करेंगी। इसके बाद वो भानुप्रतापपुर और रायपुर पश्चिम स्थित 16 अक्टूबर को प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होंगी। साथ ही 17 अक्टूबर को अनमोल गगन मान कवर्धा और बिलासपुर पहुंचेंगी। वहीं, 18 अक्टूबर को खरसिया और सारंगढ़ में पार्टी द्वारा इनका दौरा प्रस्तावित है। विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी के होने के बाद से ‘आप’ पदाधिकारियों का प्रदेश कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के साथ लगातार मैराथन बैठक जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

× How can I help you?