Saturday, June 14, 2025
Homeछत्तीसगढ़सारंगढ़ सतनामी विकास परिषद के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से...

सारंगढ़ सतनामी विकास परिषद के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज यहां राजधानी रायपुर स्थित पहुना में सतनामी विकास परिषद सारंगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। परिषद के सदस्यों ने परमपूज्य बाबा गुरुघासीदास जी की जयंती के उपलक्ष्य में ज्ञानस्थली सारंगढ़ में 20 दिसंबर को आयोजित जयंती कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने परिषद् के आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को बाबा गुरु घासीदास जयंती का दिया आमंत्रण
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को बाबा गुरु घासीदास जयंती का दिया आमंत्रण

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को बाबा गुरु घासीदास जयंती का दिया आमंत्रण

प्रतिनिधिमंडल ने इस मौके पर श्री साय को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक केराबाई मनहर, कामदा जोल्हे, परिषद के अध्यक्ष देवनारायण वर्मा, उपाध्यक्ष नंदराम सुमन सहित अन्य प्रतिनिधि शामिल थे।

यह भी पढ़ें :- उप मुख्यमंत्री अरूण साव का कल बिलासपुर दौरा, विकसित भारत यात्रा कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments