Monday, April 21, 2025
Homeअपराधभाजपा नेता की संदेहास्पद मौत, क्षेत्र के स्कूलों सहित अन्य सेवाएं विरोध...

भाजपा नेता की संदेहास्पद मौत, क्षेत्र के स्कूलों सहित अन्य सेवाएं विरोध प्रदर्शन में बंद, कांग्रेसी नेता के घर पर पथराव।

अजय श्रीवास्तव कांकेर/ रायपुर | कांकेर जिले के पंखाजूर में रविवार की देर रात वहां के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष असीम राय की गोली मारकर हत्या की घटना सामने आयी। अंदेशा जताया जा रहा है कि इस वारदात को नक्सलियों द्वारा या आपसी रंजिश इस हत्या का कारण हो सकता है। लेकिन अब तक कुछ साफ नही हुआ है, कुछ दिनों से पखांजूर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद को लेकर विवाद चल रहा था। इस मामले को 15 जनवरी को नगरपंचायत में अविश्वास प्रस्ताव पर होनी वोटिंग होनी थी। लेकिन उसके पहले पूर्व अध्यक्ष,वरिष्ठ भाजपा नेता की हत्या से वहां का माहौल तनावपूर्ण हो गया है।

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष की हत्या को लेकर पूर्व विधायक मंतूराम पावर और भाजपा पूर्व विधायक भोजराज नाग के नेतृत्व में भाजपाई धरने पर बैठ गए हैं और अज्ञात आरोपियों शीघ्र गिरफ्तार कर को फांसी देने की मांग कर रहे हैं। साथ ही इस हत्या की साजिश की शंका को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता के घर पर पत्थरबाजी की है। भाजपा नेता की हत्या पर आक्रोश जताते हुए पूर्व विधायक मंतूराम पावर ने कहा कि, जब तक आरोपीयों को गिरफ्तार नही किया जाता है, तब तक यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। आरोपियों को पकड़कर फांसी की सजा देनी चाहिए। वहीं इस मामले पर अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेंडी ने भाजपा नेता आशिम राय की हत्या राजनीतिक साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि, हमनें गृहमंत्री विजय शर्मा को फोन पर मामले की जानकारी दी है उन्होंने कहा है कि, जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

× How can I help you?