Thursday, March 20, 2025
Homeछत्तीसगढ़केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साधा

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साधा

रायपुर। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर प्रेस कांफ्रेंस कर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पांच सालों में कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ को बेहाल कर दिया। शराबबंदी बोलकर घर-घर शराब बांट रहे हैं। गंगा जल की कसम खाकर भूपेश बघेल शराब घोटाले करते हैं। यह बात केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भू-पे एप के लॉचिंग समारोह में कही। केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि मध्यप्रदेश से अलग कर छत्तीसगढ़ को राज्य का रूप देने का काम अटल बिहारी बाजपेयी ने किया था।

मध्यप्रदेश भाजपा की सरकार बनने के पहले बीमारू राज्य था। उस वक़्त छतीसगढ़ में कितनी चुनौतियां थीं। छत्तीसगढ़ में जब बीजेपी की सरकार बनी तो नए आयाम बने। लेकिन पांच सालों में कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ को बेहाल कर दिया। छत्तीसगढ़ में 40 हजार बच्चों की मौत हो गई, हज़ारों कर्मियों को सड़कों पर आना पड़ा। मंडी टैक्स दुगुना किया, जो वादे किए, पूरा नहीं किया। माफियाओं के राज में छत्तीसगढ़ अब माफी चाहता है. चुनाव के समय प्रदेश के युवा व महिलाएं ब्याज समेत वसूली करेंगे। उन्होंने भाजपा के एप को सोशल मीडिया पर शेयर करने की बात कहते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के मुखिया हैं।

केंद्र सरकार ने 18 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला
मल्लिकार्जुन खरगे के केंद्र सरकार सहयोग नहीं करने के आरोप को केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने चुनौती देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल ने ग़रीबों का हक खाया है. खरगे को खुली चुनौती देता हूँ, अगर दम है तो किसी मंच पर सामने आ जाएं। 18 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला तो वो है मोदी सरकार ने 13 करोड़ घरों को नल देने का काम किया।

यह भी पढ़ें :- पीएम मोदी ने दी राजस्थान को करोड़ों की सौगात, स्वास्थ्य, सड़क व कई परियोजनाएं शुरु की

प्रदेश में पीएम आवास के लिए जारी हुआ केंद्रांश
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास के लिए केंद्रांश नहीं मिलने के राज्य सरकार के आरोप पर केंद्रीय मंत्री ने निशाना साधते हुए कहा कि गरीब का आवास छीनने का काम भू पे ने किया है। केंद्र सरकार हर चीज का पैसा देता। 16 लाख आवास स्वीकृत किया। 4 रिमाइंडर किया, केंद्रांश जारी हो गया है. आज तक 1 भी स्वीकृति नहीं किया। प्रधानमंत्री आवास के मामले में कांग्रेस सरकार दोषी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

× How can I help you?