Thursday, March 20, 2025
Homeअपराधदुखद दुर्घटना में एक युवक की मौत

दुखद दुर्घटना में एक युवक की मौत

अजय श्रीवास्तव/महासमुंद/रायपुर – किसानों की पूरे वर्ष की मेहनत सार्थक होने जा रही है, जब वह अपनी बोई हुई धान की तैयार फसल की कटाई में लगे हुए हैं। कुछ किसान पुरानी पद्धति से तो कुछ किसान आधुनिक कृषि तकनीकी से धान की कटाई कर रहे हैं। ऐसे ही एक आधुनिक तकनीक से धान की कटाई करने की मशीन की खराबी को सुधरवाने जा रहे वाहन के पलटने से चालक की मौत हो गई है। मामला महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र के ढाबा गांव मे हार्वेस्टर पलट गया। इस हादसे में ताराचंद बारिक 20 वर्ष युवक हार्वेस्टर के पलट जाने से उसके नीचे दबने के कारण मौत हो गई है। इस दुर्घटना में हार्वेस्टर के चारों चक्के ऊपर हो गए थे। मिली जानकारी अनुसार मृतक हार्वेस्टर में कुछ तकनीकी खराबी के कारण गांव से बसना की ओर जा रहा था तभी यह दुखद घटना हो गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

× How can I help you?