Monday, April 28, 2025
Homeकांग्रेसकांग्रेस की सरकार बनने पर हर महिला को सालाना 15 हजार देने...

कांग्रेस की सरकार बनने पर हर महिला को सालाना 15 हजार देने का एलान – मुख्यमंत्री

रायपुर| दीपावली के अवसर पर प्रदेश के मुख्य भूपेश बघेल ने महिलाओं के लिए एक बड़ा ऐलान किया है | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने पर ग्रह लक्ष्मी योजना के तहत हर महिला को सलाना 15 हजार रुपए सालाना सरकार देगी| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कहा कि आज दीपावली के शुभ अवसर पर मां लक्ष्मी जी की कृपा और छत्तीसगढ़ महतारी के आशीर्वाद से प्रदेश की महिला शक्ति के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है| कांग्रेस सरकार बनने पर विवाहित, अविवाहित दोनों तरह की महिलाओं को राशि मिलेगी|

इससे पहले कांग्रेस ने घोषणा पत्र में 3200 रुपए में प्रति क्विंटल धान खरीदने, किसानों का कर्जमाफ करने, केजी टू पीजी तक मुफ्त शिक्षा की घोषणा की गई है. इसके अलावा कांग्रेस ने साढ़े 17.5 लाख गरीब परिवार को आवास देने की भी बड़ी घोषणा की है|

कांग्रेस की घोषणा पत्र के बड़े वादे
किसानों का कर्ज माफी
₹3200 प्रति क्विंटल में धान खरीदी
20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी
200 यूनिट बिजली फ्री
सभी सरकारी स्कूल कॉलेज में KG लेकर PG तक मुक्त शिक्षा
तेंदूपत्ते का प्रति बोरा ₹6000 और ₹4000 सालाना बोनस भी
भूमिहीनों को मिलेंगे ₹10000 प्रतिवर्ष
गैस सिलेंडर पर ₹500 की सब्सिडी
साढ़े 17.5 लाख गरीब परिवार को आवास
लघु वनोंपज की MSP पर मिलेंगे अतिरिक्त ₹10 प्रति किलो
अब 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज
दुर्घटनाओं पर मुफ्त इलाज
तिवरा भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा
परिवहन व्यववसायी के होंगे कर और कर्ज माफ
700 रीपा का होगा निर्माण
अब सभी सरकारी स्कूल बनेंगे स्वामी आत्मानंद स्कूल
स्व सहायता समूह का भी होगा कर्ज माफ
जातिगत जनगणना कराई जाएगी युवाओं को उद्योग वेबसाइट में 50% सब्सिडी
अंत्योष्टि के लिए लकड़ी का प्रबंध

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

× How can I help you?