नारायणपुर| जिले में भाजपा जिला अध्यक्ष की हत्या पर सियासत गरमा गई है| नक्सलियों से सांठगांठ के आरोप पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि पहले भी कहा था कि NIA से जांच कर लीजिए| भारत सरकार को चिट्ठी भी लिखी गई| लेकिन उनको सिर्फ राजनीति करना है| जिला स्तर के पदाधिकारी की मृत्यु हुई है| पूरी परिवार के प्रति संवेदनाएं हैं| हमारे फोर्स के दबाव के चलते नक्सली पीछे हटे हैं| कहीं छुट-पुट घटनाएं हो रही हैं, इससे इंकार नहीं किया जाता| पहले और अब की स्थिति में जमीन आसमान का फर्क है| बदनाम करने की साजिश पर भूपेश बघेल ने कहा, जांच होगी तो पता चलेगा| लेकिन हो सकता है षड्यंत्र हो, इससे इंकार नहीं किया जा सकता|