Friday, March 21, 2025
Homeराजनीतिमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कांग्रेस पर करारा प्रहार, बोले- नक्सलियों के खात्मे...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कांग्रेस पर करारा प्रहार, बोले- नक्सलियों के खात्मे के लिए पहले कांग्रेस का खात्मा जरूरी…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दो टूक लहजे में कहा है कि नक्सलियों को शहीद बताने वाले, 29 नक्सलियों के मुठभेड़ में मारे जाने को फर्जी एनकाउंटर बताने वाले और मुठभेड़ की जाँच की मांग करने वाले कांग्रेसी अब यह साफ-साफ जान लें कि बस्तर की जनता विकास की समर्थक है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अब यह स्पष्ट हो गया कि नक्सलियों के खात्मे के लिए कांग्रेस का खात्मा जरूरी है और इसकी शुरुआत बस्तर की जनता कल 19 अप्रैल को करने जा रही है।

नक्सलियों को संरक्षण देने का काम कांग्रेस ने किया, अब बस्तर की जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्पष्ट किया कि काँकेर मुठभेड़ को लेकर जिस तरह के बयान कांग्रेस नेताओं ने दिए हैं, उससे यह स्पष्ट हो गया है कि नक्सलियों को पाल-पोसकर संरक्षण देने का काम कांग्रेस हमेशा करती रही है जो अब बस्तर की जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ महतारी के निर्दोष बेटों के खून से बस्तर की धरती को लाल किया है।

यह भी पढ़ें :- ड्राय डे पर आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई … 190 लीटर शराब की गई जब्त

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि लोकसभा के इस चुनाव में कांग्रेस के सफाए के साथ प्रदेश की भाजपा सरकार नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने जा रही है। प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व और मार्गदर्शन में बहुत जल्द छत्तीसगढ़ के नक्सलवाद से मुक्त कराएगी।

श्री साय ने कहा कि नक्सलियों के सबसे सुरक्षित किले में घुसकर एक साथ 29 नक्सलियों को मार गिराना ऐतिहासिक सफलता है। नक्सलियों पर की गई यह सबसे बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

× How can I help you?