नई दिल्ली। कांग्रेस भारत जोड़ो न्याय यात्रा से पहले कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से समर्थन की अपील की और कहा कि आप हमें सपोर्ट करो नहीं तो हम खत्म हो जाएंगे। आप हमारे ऑक्सीजन हो। कांग्रेस प्रमुख खड़गे ने कहा कि 14 जनवरी से शुरू हो रही इस भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत मणिपुर से होगी और यह 15 राज्यों से गुजरेगी।
देश के कुल 15 राज्यों से होकर गुजरेगी : मल्लिकार्जुन खड़गे
कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि इंडिया गठबंधन के सभी सहयोगी दलों को भी शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है, जहां भी हो सकेगा वे जुड़ने वाले हैं। बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ही पदयात्रा को लीड करने वाले हैं। इस यात्रा का नाम भारत जोड़ो न्याय यात्रा है, जो देश के कुल 15 राज्यों से होकर गुजरेगी। इस दौरान राहुल गांधी और कांग्रेस टीम 6700 किलोमीटर का पैदल सफर करेगी।
बताया गया कि सबसे लंबा सफर उत्तर प्रदेश में होगा, जहां राहुल 1074 किलोमीटर यात्रा करने वाले हैं। इस दौरान वे 11 दिन में राज्य के 20 जिलों से कवर करने वाले हैं। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी दोपहर 12:30 बजे मणिपुर के इंफाल से शुरू होगी। मणिपुर के बाद नागालैंड, फिर असम, अरुणाचल प्रदेश और वापस असम होकर ये मेघालय में प्रवेश करेगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा इसके बाद बंगाल और फिर बिहार, झारखंड, ओडिशा के बाद उत्तर प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र भी जाएगी। इस यात्रा के लिए कांग्रेस पार्टी की तरफ से इंडी गठबंधन के सभी दलों को न्यौता दिया गया है।
यह भी पढ़ें :- महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनी अलका लांबा
बंगाल में 5 दिन में 7 जिले, बिहार में 4 दिन और 7 जिले, झारखंड में 8 दिन और 13 जिले, छत्तीसगढ़ में 536 किलोमीटर, 5 दिन और 7 जिले, उत्तर प्रदेश में 1074 किलोमीटर , 11 दिन और 20 जिले। राजस्थान में 128 किलोमीटर , 1 दिन और 2 जिले कवर करेगी।