अमेठी । उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से किशोरी लाल शर्मा को कांग्रेस उम्मीदवार घोषित किया गया। इसके बाद शर्मा ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया। नामांकन जुलूस में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत भी शामिल हुए।
इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस प्रत्याशी श्री शर्मा के नामांकन रथ पर सवार हुईं। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि अमेठी में अब सच की राजनीति होगी। इसके जरिए उन्होंने एक प्रकार से भारतीय जनता पार्टी सांसद स्मृति ईरानी पर करारा हमला बोला।
रायबरेली और अमेठी दोनों सीटों पर प्रचार करने आऊंगी : प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हर कोई चुनाव नहीं लड़ सकता है, कोई चुनाव का संचालन करने वाला भी होना चाहिए। इसके जरिए उन्होंने पार्टी में अपनी रणनीतिकार वाली भूमिका का खुलासा किया। साथ ही, उन्होंने कहा कि अमेठी से शर्मा नहीं, मैं उम्मीदवार हूं। उन्होंने कहा कि ने रायबरेली और अमेठी दोनों सीटों पर प्रचार करने आऊंगी।
एयरपोर्ट पर दिया जवाब
इसके पहले अमेठी पहुंचीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने फुर्सतगंज एयरपोर्ट पर शर्मा को सही ऑप्शन करार देकर कहा कि वे लंबे समय से अमेठी का कामकाज संभालते रहे हैं। उन्हें हर इलाके और हर गली की हर जानकारी है। वह इलाके में काफी सक्रिय रहे हैं। प्रियंका ने कहा कि किशोरी लाल शर्मा से हमारे परिवार का वर्षों का नाता है। अमेठी, रायबरेली के लोगों की सेवा में वे हमेशा मन-प्राण से लगे रहे हैं। उनका जनसेवा का जज्बा अपने आप में एक मिसाल है।
यह भी पढ़े :- रायबरेली से भी हारेंगे राहुल गांधी : सीएम मोहन यादव
प्रियंका गांधी ने कहा कि आज खुशी की बात है कि किशोरी जी को कांग्रेस पार्टी ने अमेठी से उम्मीदवार बनाया है। किशोरी जी की निष्ठा और कर्तव्य के प्रति उनका समर्पण अवश्य ही उन्हें इस चुनाव ने सफलता दिलाएगा। इससे पहले प्रियंका गांधी के नाम की चर्चा उम्मीदवार के तौर पर चल रही थी।