Monday, April 21, 2025
Homeराजनीतिसत्ता छिन जाने के बाद भी मुख्यमंत्री निवास खाली नहीं करना बघेल...

सत्ता छिन जाने के बाद भी मुख्यमंत्री निवास खाली नहीं करना बघेल की सत्तालोलुपता का परिचायक : भाजपा

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा मुख्यमंत्री निवास खाली नहीं किए जाने पर तंज कसा है। श्री ठाकुर ने कहा कि सत्ता छिन जाने के बाद भी मुख्यमंत्री निवास खाली नहीं करना बघेल की सत्तालोलुपता का परिचायक है। यह जनादेश का खुला अपमान है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ठाकुर का कटाक्ष : मुख्यमंत्री निवास में अनधिकार रहने से बघेल फिर से मुख्यमंत्री नहीं बन जाएंगे

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बघेल सत्ता जाने के बाद भी सत्तालोलुपतावश मुख्यमंत्री निवास छोड़ नहीं रहे हैं। श्री ठाकुर ने कटाक्ष किया कि बघेल को पता होना चाहिए कि मुख्यमंत्री निवास में अनधिकार रहने से वे फिर से मुख्यमंत्री नहीं बन जाएंगे।

यह भी पढ़ें :- CRPF के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने मुख्यमंत्री को नववर्ष की शुभकामनाएं दी

श्री ठाकुर ने याद दिलाया कि जब खुद की कांग्रेस की सरकार में बघेल मुख्यमंत्री बने थे तो भाजपा सरकार के तीन बार के मुख्यमंत्री रहे डॉ. रमन सिंह से बंगला खाली करवाने के लिए बघेल राजनीतिक वैमनस्यता और राजनीतिक ओछेपन की हदें भुला बैठे थे। अब बघेल को आत्म चिंतन करना चाहिए कि क्यों वह मुख्यमंत्री निवास को छोड़ नहीं रहे हैं?

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

× How can I help you?